

Xiaomi के स्मार्ट टीवी को अफोर्डेबल वैल्यू फॉर मनी के लिए जाना जाता है।
- Xiaomi के अब आने वाले टीवी मेड इन इंडिया होंगे
- Mi Smart TV भारत का टॉप सेलिंग स्मार्ट टीवी है।
- इसका इस साल दूसरी तिमाही में करीब 22 फीसदी मार्केट शेयर रहा।
अब मेक इन इंडिया होंगे Xiaomi टीवी
Xiaomi की तरफ से भारत में एक और नई स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया जा रहा है। यह टीवी एक मेक इन इंडिया QLED स्मार्ट टीवी होगी। इस आने वाली Mi QLED TV 4K स्मार्ट टीवी को 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि भारत में LG, Samsung और Sony जैसी कंपनियां मौजूदा वक्त में प्रीमियम QLED स्मार्ट टीवी पेश कर रही है। हालांकि इन स्मार्ट टीवी की प्राइसिंग काफी ज्यादा है। अगर ऐसे में Xiaomi की तरफ से यूजर बजट में अपकमिंग QLED स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया जाता है, तो इसका सीधा मुकाबला Samsung, Sony और LG कंपनियों से होगा। बता दें कि भारत में Xiomi के स्मार्ट टीवी की काफी डिमांड रहती है। Xiaomi के स्मार्ट टीवी को अफोर्डेबल, वैल्यू फॉर मनी के लिए जाना जाता है। Mi Smart TV भारत का टॉप सेलिंग स्मार्ट टीवी है। इसका इस साल दूसरी तिमाही में मार्केट शेयर करीब 22 फीसदी रहा।


Xiaomi टीवी मैं क्या क्या फीचर होंगे
Xiaomi के अपकमिंग QLED स्मार्ट टीवी में डॉल्बी विजन, HDR10+, डॉल्बी ऑडियो, एंड्रॉयड टीवी ओएस बेस्ड पैचवॉल UI, डुअल-बैंड Wi-Fi सपोर्ट और Mi क्विक वेक जैसे फीचर्स मिलेंगे। Mi QLED TV 4K में 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम ऑफर किया जाएगा। इसमें Quantum Dot स्क्रीन दी जाएगी जो कि डॉल्बी विजन, डॉल्बी ऑडियो, HDR10+ और 4K जैसे फीचर्स से लैस होगी। Mi QLED TV 4K में HDMI 2.1, eARC, ALLM और AV1 सपोर्ट मिलेगा। यह डिवाइस 1.9GHz Amlogic क्वाड कोर प्रोसेसर पर पेश होगा और इसमें Mali-G31 MP2 जीपीयू दिया जाएगा। Mi QLED TV 4K डिवाइस PatchWall OS पर काम करेगा। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। इसे करीब 23 कंटेंट पार्टनर जैसे Netflix, Prime Video, Hotstar का सपोर्ट मिलता है। साथ ही 16 भाषाओं और 30 यूनीक फीचर दिये गये हैं।